ऋषि कपूर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्में | 2 है 100 करोड़ क्लब में शामिल

Rishi Kapoor 10 highest grossing films : बॉलीवुड(bollywood) के एवरग्रीन अभिनेताओं में से एक ऋषि कपूर(rishi kapoor) ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। और आज भी उनकी फिल्मों को दर्शकों का बहुत ही प्यार मिलता हैं। एक दौर था जब बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय के रूप में जाने जाने वाले ऋषि कपूर एक ही तरह की फिल्में करते थे, लेकिन बाद में उन्होंने अपने अभिनय में विभिन्नता लाई और हर तरह के किरदार निभाए।
Rishi kapoor highest grossing 10 films, ऋषि कपूर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 फिल्में
ऋषि कपूर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में
फिल्म मेरा नाम जोकर में एक बाल कलाकार के रूप में काम करने वाले ऋषि कपूर ने 1973 में आई फिल्म बॉबी में मुख्य भूमिका निभाते हुए बॉलीवुड में एंट्री की। और उसके बाद उन्होंने कई हिट-सुपर हिट फिल्में दी। ऋषि कपूर अपने शानदार अभिनय के जरिए अपने चाहने वालों का दिल जीत लेते थे। 
आज ऋषि कपूर इस दुनिया में नहीं है पर अपने शानदार अभिनय और हिट सुपरहिट फिल्मों के जरिए अपने प्रशंसकों के दिल में बने हुए हैं। ऋषि कपूर की फिल्मों को उनके फैन्स ही नहीं अन्य फिल्म प्रेमी भी खूब पसंद करते थे, जिसके चलते उनकी कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। इस लेख में हम आपको बॉक्स ऑफिस पर ऋषि कपूर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों से रूबरू कराएंगे।

ऋषि कपूर की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, Rishi Kapoor Top 10 Highest Grossing Films


1) अग्निपथ, Agneepath

कमाई : 119.98 करोड़
2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘अग्निपथ’ एक्शन ड्रामा फिल्म थी। फिल्म दर्शकों को बहुत ही पसंद आई थी। फिल्म में ऋषि कपूर ने रऊफ लाला की भूमिका निभाई थी और अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को स्तब्ध कर दिया था। करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म अग्निपथ, 1990 में आई अमिताभ बच्चन की इसी नाम की सुपरहिट फिल्म का रिमेक हैं। 
फिल्म अग्निपथ, बॉक्स ऑफिस पर 119.98 करोड़ की कमाई करते हुए सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म में ऋषि कपूर के अलावा ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा और संजय दत्त ने भी अहम किरदार निभाया था।

2) हाउसफुल 2, Housefull 2

कमाई :- 111.79 करोड़

हाउसफुल फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म हाउसफुल 2 में भी ऋषि कपूर अहम भूमिका में नजर आए थे। यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन साजिद खान ने किया है। फिल्म ने दर्शकों को खूब हसाया था। हाउसफुल 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 111.79 करोड़ की कमाई की थी।

फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, असीन, श्रेयस तलपड़े, जरीन खान, शाज़ान पद्मसीम, जैकलिन फर्नांडीज, रंधीर कपूर, बोमन ईरानी, मिथुन चक्रबर्ती, चंकी पाण्डेय, जॉनी लीवर आदि भी मुख्य भूमिका में नजर आये थे।

3) कपूर एंड संस, Kapoor and Sons

कमाई : 69.37 करोड़

शकुन बत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म कपूर एंड संस की कहानी पारिवारिक माहौल के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म के सभी कलाकारों ने अपने अपने किरदार को बखूबी निभाया है। ऋषि कपूर ने फिल्म म़े मॉडर्न दादू की भूमिका निभा कर दर्शकों का दिल जीतने में सफल रहे हैं। 2016 में आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लाइफटाइम 69.37 करोड़ का कारोबार किया था। फिल्म में आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा, फवाद खान, रजत कपूर, रत्ना पाठक शाह भी अहम किरदार में नजर आते हैं।

4) लव आज कल, Love Aaj Kal

कमाई : 66.56 करोड़
2009 में आई फिल्म लव आज कल एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म ऋषि कपूर वीर सिंह की भूमिका में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। फिल्म लव आज कल ने कुल 66.56 करोड़ का बिजनेस किया था। यह फिल्म बॉलीवुड क्लासिक के रूप में भी देखी जाती है। फिल्म का इसी नाम से कार्तिक आर्यन और सारा अली खान के साथ रीमेक भी बना है।

5) स्टूडेंट ऑफ द इयर, Students of the year

कमाई : 62.94 करोड़

करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म स्टूडेंट्स ऑफ द इयर 2012 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। स्टूडेंट आफ द ईयर’ की कहानी देश के अत्यधिक प्रतिस्पर्धी, तेज और फैशनेबल युवाओं की कहानी है। इस फिल्म में ऋषि कपूर ने सेंट टेरेसा हाई स्कूल, देहरादून के डीन योगेंद्र वशिष्ठ की भूमिका निभाई थी।
बॉक्स ऑफिस पर सफल रही इस फिल्म ने कुल 62.94 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर के जरिए वरूण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट ने बॉलीवुड में एंट्री की थी।

ये भी पढ़ें ; ये है सलमान खान की सबसे ज्यादा कमाने वाली 10 फिल्में | बजरंगी भाईजान है इस स्थान पर

6) बेशरम, Besharam

कमाई : 56.82 करोड़

2013 में रिलीज हुई कॉमेडी ड्रामा फिल्म बेशरम में ऋषि कपूर अपने बेटे रणबीर कपूर और पत्नी नीतू के साथ नजर आए थे। अभिनव कश्यप के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में असफल रही थी, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने में कामयाब हुई थी। फिल्म ने लाइफटाइम 56.82 करोड़ की कमाई की थी।


7) फ़ना, Fana

कमाई : 51.87 करोड़

2006 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक फना दर्शकों को बहुत ही पसंद आई थी। इस फिल्म में ऋषि कपूर ने काजोल के पिता के रूप में सहायक भूमिका निभाई थी लेकिन फिर भी वह दर्शकों को अपने अभिनय से प्रभावित करने में सफल रहे थे।  डॉमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 51.87 करोड़ कमा कर सुपर डूपर हिट फिल्म फना मेंं आमिर खान और काजोल ने मुख्य भूमिका निभाई इ।

8) 102 नॉट आउट, 102 Not Out

कमाई : 51.77 करोड़

एक गुजराती नाटक पर आधारित फिल्म 102 नॉट आउट भी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। उमेश शुक्ला द्वारा निर्देशित इस फिल्म में ऋषि कपूर ने लंबे समय बाद अमिताभ बच्चन के साथ काम किया था। यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 51.77 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रही लेकिन फिल्म में पिता-पुत्र की जोड़ी के रूप में बिग बी और ऋषि मुख्य आकर्षण थे। फिल्म खूब हसाती भी है और इमोशनल भी कर देती हैं। 

9) शुद्ध देसी रोमांस, shuddha Desi Romance

कमाई : 46.26 करोड़

शुद्ध देसी रोमांस वर्ष 2013 में आई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन मनीष शर्मा हैं। फिल्म में  ऋषि कपूर बारातियों और बारात का इंतजाम करने वाले ठेकेदार के किरदार में नजर आते हैं। और उनका शानदार अभिनय दर्शकों को स्तब्ध कर देता है। ऋषि के साथ साथ फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, परिणीति चोपड़ा और वाणी कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 46.26 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

10) चश्मे बद्दूर, Chashme Baddhur

कमाई : 42.16 करोड़ 

2013 में आई डेविड धवन की फिल्म चश्मे बद्दूर में भी ऋषि कपूर नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने मिस्टर जोसेफ फुर्टडो के रूप में एक कैफे के मालिक का किरदार अदा किया था। फिल्म चश्मे बद्दूर 1981 की इसी नाम की हिट फिल्म की रीमेक है। इस फिल्म में तापसी पन्नू, अली जफर, दिव्येंदु और सिद्धार्थ की अहम भूमिका थीं, जो बॉक्स ऑफिस पर 42.16 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफल रही।
क्या आप ऋषि कपूर की फिल्मों को देखना पसंद करते हैं, अगर हां तो इन 10 फिल्मों में से कौनसी फिल्म आपको सबसे ज्यादा पसंद आती हैं। अपनी मन की बात को कमेंट के जरिए हमारे साथ जरूर शेयर करें।

और बॉलीवुड के सभी कलाकारों की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों को जानने के लिए www.dilsebollywood.in के साथ जुड़े रहे। धन्यवाद

ये भी पढ़ें ;

1) अक्षय कुमार की सर्वाधिक कमाई करने वाली top 10 movies, जाने नंबर 1 पर कौनसी फिल्म है

2) शाहरुख खान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 फिल्में, नंबर 1 ने कमाए 227 करोड़

3) अर्जुन कपूर की सर्वाधिक कमाई करने वाली 10 फिल्में, नंबर 1 पर सबकी पसंद

4) अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली top 10 फ़िल्में | ajay devgan highest grossing movie list

5) वरुण धवन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली top 10 फिल्में | नंबर 1 ने कमाए इतने करोड़

Leave a Comment