ये है सलमान खान की सबसे ज्यादा कमाने वाली 10 फिल्में | बजरंगी भाईजान है इस स्थान पर

Top 10 highest grossing salman khan films, salman khan ki sabse jyada kamaane wali 10 filmen
ये है सलमान खान की सबसे ज्यादा कमाने वाली 10 फिल्में



Top 10 highest grossing Salman Khan films of all time : ‘मैंने प्यार किया’ फिल्म के जरिए बॉलीवुड में धमाकेदार शुरुआत करने वाले सलमान खान आज बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय सितारों में से एक हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग भी अकल्पनीय है। 30 से भी अधिक वर्षों की अपनी फिल्मी करियर में सलमान ने कई दमदार किरदार निभाए हैं और बड़े पर्दे पर अपने आकर्षण, एक्शन और रोमांस से लाखों दर्शकों का दिल जीत लिया है।

आज तक सलमान खान ने कई सुपर-डुपर हिट फिल्में दी है, जिसमे साजन, हम दिल दे चुके सनम, जुड़वाँ, बॉडीगार्ड, रेडी, वांटेड, किक, एक था टाइगर, बजरंगी भाईजान, टाइगर जिंदा है जैसी फिल्में शामिल हैं। आज सलमान खान का नाम ही एक ब्रांड बन गया है। बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की कोई 

फिल्में रिलीज होती हैं, और वे फिल्में रिकॉर्ड तोड़ कमाई करती हैं। 



आज हम आपको सलमान खान की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 फिल्मों की सूची से रूबरू कराएंगे।

सलमान खान की सबसे ज्यादा कमाने वाली 10 फिल्में। Salman Khan Highest grossing top 10 movies

 

1. टाइगर जिंदा है, Tiger Zinda Hai

2017 में रिलीज़ हुई फिल्म टाइगर ज़िंदा है, बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म है। इस फिल्म ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर कुल 339 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ भी अहम किरदार में नजर आई थी। यह फिल्म 2012 में रिलीज़ हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म एक था टाइगर की अगली कड़ी थी। इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है।


2. बजरंगी भाईजान, Bajrangi Bhaijaan

सलमान खान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म हैं बजरंगी भाईजान। 2015 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ दर्शकों को नहीं फिल्म क्रिटिक्स को भी बहुत पसंद आई थी। 27.25 करोड़ की ओपनिंग लेने वाली फिल्म बजरंगी भाईजान ने कुल 320.24 करोड़ का बिजनेस किया था।
फिल्म की कहानी बजरंगी और मुन्नी के इर्द गिर्द घूमती है,। फिल्म में दिखाया गया है कि, बजरंगी(सलमान खान) बजरंगबली के सच्चे भक्त हैं। और वह अपने परिवार से बिछड़ चुकी मुन्नी(हर्षाली मल्होत्रा) को उसके परिवार से मिलाने का बीड़ा उठाते हैं। फिल्म को बहुत ही शानदार तरीके से फिल्माया गया है।

3. सुल्तान, Sultan

सलमान खान की सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्मों में सुल्तान तीसरे स्थान पर है। पहलवान सुल्तान अली खान के वास्तविक जीवन पर आधारित फिल्म सुल्तान ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 300.45 करोड़ की कमाई की थी।
 2016 में रिलीज हुई फिल्म सुल्तान को अली अब्बास जफर ने निर्देशित की थी। इस फिल्म में सलमान के साथ अनुष्का शर्मा भी अहम भूमिका में नजर आईं थीं।

4. किक, Kick

साजिद नाडियाडवाला के निर्देशन में बनी फिल्म किक ने भी बॉक्स ऑफिस शानदार प्रदर्शन किया था। 2014 में आई इस फिल्म ने कुल 231.85 करोड़ का कारोबार किया था। फिल्म में सलमान खान के साथ जैकलीन फर्नांडीज नजर आईं थी।
सलमान खान की यह फिल्म सेम इसी नाम की तेलुगू फिल्म की हिंदी रीमेक हैं। इस फिल्म में सलमान खान को डेविल की भूमिका में दिखाया गया था, जो एक साहसी व्यक्ति है जो अपनी साहसी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

5. भारत, Bharat

2019 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म भारत एक एक्शन थ्रिलर फिल्म हैं, जिसका निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। फिल्म के नाम को सुनकर ही दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। और यह पहले दिन की कमाई से ही पता चलता है, क्योंकि फिल्म ने पहले ही दिन 42.30 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई की थी। वहीं फिल्म ने लाइफटाइम 211.07 करोड़ का कारोबार किया था।
फिल्म में सलमान खान मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा फिल्म में दिशा पटानी, कैटरीना कैफ, तब्‍बू, सोनाली कुलकर्णी, सुनील ग्रोवर, जैकी श्राफ, नूरा फतेही और आसिफ सेख भी नजर आते हैं। भारत एक इमोशनल एंटरटेनर है जिसमें भारत नामक किरदार की 1947 से 2010 की यात्रा दिखाई गई है। यह फिल्म दक्षिण कोरियाई फिल्म ‘ओड टू माय फादर’ के हिंदी रीमेक हैं।

सलमान खान की सबसे ज्यादा कमाने वाली 10 फिल्में

सलमान खान की highest grossing फिल्मों की इस सूची में 210.16 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म प्रेम रतन धन पायो छठवें स्थान पर है। और नंबर 7 पर रही फिल्म एक था टाइगर ने 198.78 करोड़ कमाए थे। 8, 9 और 10 वें पायदान पर क्रमशः फिल्म रेस 3(166.40 करोड़), दबंग 2(155 करोड़) और बॉडीगार्ड(148.84 करोड़) ये फिल्में हैं।
अब आपको पता चल गया है कि, सलमान खान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 फिल्में कौनसी है। तो इस लिस्ट में से आपको सलमान खान की कौनसी फिल्म सबसे ज्यादा पसंद आती हैं। अपने विचार जरूर कमेंट करें।

और बॉलीवुड के हर कलाकार की top 10 movies को जानने के लिए www.dilsebollywood.in के साथ जुड़े रहे। धन्यवाद

ये भी आपको पसंद आएंगे :


Leave a Comment